एक बार सनतकुमार ने सभी महर्षि-मुनियों से कहा- महानुभाव! कार्तिक की अमावस्या को प्रातःकाल स्नान करके भक्तिपूर्वक पितर तथा देव पूजन करना चाहिए। उस दिन रोगी तथा बालक के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को भोजन नहीं करना चाहिए। सायंकाल विधिपूर्वक लक्ष्मी का मंडप बनाकर उसे फूल, पत्ते, तोरण, ध्वजा और पताका आदि से सुसज्जित करना चाहिए। अन्य देवी-देवताओं सहित लक्ष्मी का षोड्शोपचार पूजन करना चाहिए। पूजनोपरांत परिक्रमा करनी चाहिए।मुनिश्वरों ने पूछा- लक्ष्मी पूजन के साथ अन्य देवी-देवताओं के पूजन का क्या कारण है?
सनतकुमारजी बोले- लक्ष्मीजी समस्त देवी-देवताओं के साथ राजा बलि के यहां बंधक थीं। तब आज ही के दिन भगवान विष्णु ने उन सबको कैद से छुड़ाया था। बंधन मुक्त होते ही सब देवता लक्ष्मीजी के साथ जाकर क्षीरसागर में सो गए। इसलिए अब हमें अपने-अपने घरों में उनके शयन का ऐसा प्रबंध करना चाहिए कि वे क्षीरसागर की ओर न जाकर स्वच्छ स्थान और कोमल शय्या पाकर यहीं विश्राम करें। जो लोग लक्ष्मीजी के स्वागत की तैयारियां उत्साहपूर्वक करते हैं, उनको छोड़कर वे कहीं भी नहीं जातीं।
रात्रि के समय लक्ष्मीजी का आवाहन और विधिपूर्वक पूजन करके उन्हें नाना प्रकार के मिष्ठान्न का नैवेद्य अर्पण करना चाहिए। दीपक जलाने चाहिए। दीपकों को सर्वानिष्ट निवृत्ति हेतु अपने मस्तक पर घुमाकर चौराहे या श्मशान में रखना चाहिए।
राजा का कर्तव्य है कि नगर में ढिंढोरा पिटवाकर दूसरे दिन बालकों को अनेक प्रकार के खेल खेलने की आज्ञा दे। बालक क्या-क्या खेल सकते हैं, इसका भी पता करना चाहिए। यदि वे आग जलाकर खेलें और उसमें ज्वाला प्रकट न हो तो समझना चाहिए कि इस वर्ष भयंकर अकाल पड़ेगा।
यदि बालक दुःख प्रकट करें तो राजा को दुःख तथा सुख प्रकट करने पर सुख होगा। यदि वे आपस में लड़ें तो राज-युद्ध होने की आशंका होगी। बालकों के रोने से अनावृष्टि की संभावना करनी चाहिए। यदि वे घोड़ा बनकर खेलें तो मानना चाहिए कि किसी दूसरे राज्य पर विजय होगी। यदि बालक लिंग पकड़कर क्रीड़ा करे तो व्यभिचार फैलेगा। यदि वे अन्न-जल चुराएं तो इसका अर्थ होगा कि राज्य में अकाल पड़ेगा।
ऑनलाइन लक्ष्मी-पूजन करें
दीपावली का पर्व रोशनी और खुशहाली का प्रतीक है। यह अवसर होता है, अपने इष्ट से मनोवांछित फल पाने का। दीपावली पर भक्त मां लक्ष्मी की आराधना कर मनोवांछित फल पा सकते हैं। अब वेबदुनिया पर आप न केवल मां लक्ष्मी के दर्शन, बल्कि विधिपूर्वक पूजन भी कर पाएंगे। वेबदुनिया पर आप ऑनलाइन लक्ष्मीजी के दर्शन और पूजन कर सकते हैं।
लक्ष्मी-पूजन के लिए यहां पर क्लिक करें।
लक्ष्मी पूजन करने हेतु निम्न निर्देशों का पालन करें।
* पुष्प अर्पण करने हेतु 'पुष्प' पर क्लिक करें।
* फल तथा अन्य सामग्री चढ़ाने के लिए उस पर क्लिक कर के पास माउस की सहायता से लक्ष्मीजी के पास ले जाएं।
* घंटी बजाने के लिए 'घंटी' पर क्लिक करें।
* दीपक से आरती करने के लिए 'दीपक' पर क्लिक कर के पास माउस की सहायता से लक्ष्मीजी के पास ले जाएं।
आतिशबाजी : दीयों की जगमगाती रोशनी के बीच आतिशबाजियों का अपना अलग ही मजा होता है। आपने अब तक इन आतिशबाजियों का खूब लुत्फ उठाया होगा, लेकिन यह मजा आप ऑनलाइन भी उठा सकते हैं। इस दीपावली पर वेबदुनिया अपने यूजर्स को ऑनलाइन आतिशबाजियों का लुत्फ उठाने का मौका दे रहा है।
रॉकेट छोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अनार फोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
बम फोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
दिवाली : एक मनोरम त्योहार
दीपोत्सव, दीपपर्व, दिवाली, दीपावली। नामों का क्या है, कितने ही रख लें। लेकिन भाव एक ही है। सब शुभ हो, मंगलमयी हो, कल्याणकारी हो। उमंग, उल्लास, उत्कर्ष और उजास का यह सुहाना पर्व एक साथ कितने मनोभाव रोशन कर देता है। हर मन में आशाओं के रंगबिरंगे फूल मुस्करा उठते हैं। भारतीय संस्कृति में कितना-कितना सौन्दर्य निहित है। कहां-कहां से समेटे और कितना समेटे?
खूबसूरत त्योहारों की एक लंबी श्रृंखला है जो किसी रेशमी डोरी की तरह खुलती चली जाती है और मानव मन का भोलापन कि इसमें बंधता चला जाता है सम्मोहित सा। सब भूल जाता है राग, द्वेष, विषाद, संकट, कष्ट और संताप। घर में पधारे हों जब साक्षात आनंद के देवता तो भला कहां सुध अपने दुखों की पोटली को खोलकर बैठने की।
कितनी मनोरम है हमारी भावनाएं कि हम वेदों-पुराणों में वर्णित ज्ञान को संचित करते हुए उसे अपनी कल्पना का हल्का-सा सौम्य स्पर्श देकर अपने लिए खुद ही सौन्दर्य का संसार रच लेते हैं। खुद ही सोच लेते हैं कि पृथ्वी पर अभी गणेशजी पधारें, फिर सोचते हैं मां दुर्गा पधारीं हैं और फिर पौराणिक और लोक-साहित्य की अंगुली थामे प्रतीक्षा करने लगते हैं महालक्ष्मी की।
इनमें झूठ कुछ भी नहीं है, सब सच है अगर अंतरात्मा और दृढ़ कल्पनाशक्ति से किसी दिव्य-स्वरूपा का आह्वान करें तो ईश्वर चाहे प्रकट ना हों लेकिन एक अलौकिक अनुभूति से साक्षात्कार अवश्य करा देतें हैं। हम चाहे कितने ही नास्तिक हों लेकिन इतना तो मानते हैं ना कि कहीं कोई ऐसी 'सुप्रीम पॉवर' है जो इस इतने बड़े सुगठित संसार को इतनी सुव्यवस्था से संभाल रही है।
बस, उसी महाशक्ति को नमन करने, उसके प्रति आभार प्रकट करने का बहाना हैं ये सुंदर, सुहाने सजीले त्योहार। ये त्योहार जो हमें बांधते हैं उस अदृश्य दैवीय शक्ति के साथ, जो हमें जीवन का कलात्मक संदेश देते हैं।
अब दीपावली को ही लीजिए। एक नन्हा सा दीप। नाजुक सी बाती। उसका शीतल सौम्य उजास। झिलमिलाती रोशनियों के बीच इस कोमल दीप का सौन्दर्य बरबस ही मन मोह लेता है। कितना सात्विक, कितना धीर। बेशुमार पटाखों के शोर में भी शांत भाव से मुस्कराता हुआ। टूट कर बिखर-बिखर जाती अनार की रोशन लड़ियों के बीच भी जरा नहीं सहमता, थोड़ा-सा झुकता है और फिर तैयार पूरी तत्परता से जहान को जगमगाने के लिए। यही है संदेश दीपों के स्वर्णिम पर्व का।
इस दीपोत्सव पर जब सबसे पहला दीप रोशन करें तो याद करें राष्ट्रलक्ष्मी को। कामना करें कि यह राष्ट्र और यहां विराजित लक्ष्मी, सदैव वैभव और सौभाग्य की अधिष्ठात्री बनी रहें।
दूसरा दीप जलाएं तो याद करें सीमा पर तैनात उन 'कुलदीपकों' को जिनकी वजह से आज हमारे घरों में स्वतंत्रता और सुरक्षा का उजाला है।
तीसरा दीप प्रज्जवलित करें इस देश की नारी अस्मिता के नाम। जो परिवर्तित युग की विकृतियों से जुझते हुए भी जीत की मशाल लिए निरंतर आगे बढ़ रही है। बिना रूके, बिना थके और बिना झुके।
यह 'दिव्यलक्ष्मी' अपने अनंत गुणों के साथ इस धरा पर ना होती तो सोचें कैसे रंगहीन होते हमारे पर्व? श्रृंगारहीन और श्रीहीन? दीपपर्व पर श्रृंगार, सौन्दर्य और सौभाग्य की घर में विराजित देवी के साथ हम सबके आंगन में दिल नहीं दीये जले।
सांसारिक झिलमिलाती रोशनियों के बीच सुकोमल दीप की तरह सदा मुस्कुराएं। और क्यों ना इस बार अपने दीपक आप बन जाएं। 'देह' के दीप में 'आत्मा' की बाती को 'आशा' की तीली से रोशन करें। ताकि महक उठें खुशियों की उजास अपने ही मन आंगन में। इन पंक्तियों के साथ - मंगलकामनाएं...
नेह के छोर से एक दीप हम भेजें
रिश्तों के उस छोर से आप भी सहेजें
झिलमिल पर्व पर खुशियां गुनगुनाएं
आशाओं का रंगीन अनार बिखर-बिखर जाए... !
स्नेहदीप के साथ मधुर शुभकामनाएं !!
पांच दिवसीय दीपावली पर्व का प्रारंभ धन त्रयोदशी अथवा धन्वंतरि जयंती के दिन से होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सायंकाल यमराज के निमित्त तेल का दीपक घर के द्वार पर लगाने से असामयिक मृत्यु नहीं होती तथा आरोग्य प्राप्त होता है।
इस दिन चांदी के बर्तन खरीदना अति शुभ माना जाता है। इसके अलावा आभूषण, बहुमूल्य धातुएं, संपत्ति आदि की खरीदी भी लाभकारी होती है।
सोमवार, 24-10-2011 को शुभ मुहूर्त में सराफा और बर्तन बाजार में जमकर खरीदी होगी। भगवान धन्वंतरि का पूजन भी होगा। सुख समृद्धि धन-धान्य की कामना की जाएगी। परिवार में संपत्ति व धन लक्ष्मी की पूजा होगी। वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ेगी।
धन त्रयोदशी खास मुहूर्त
चौघड़िया मुहूर्त
अमृत प्रातः 6.27 से 7.53
शुभ दिन 9.19 से 10.44
चंचल दिन 1.36 से 3.2
लाभ दिन 3.2 से 4.28
अमृत सायं 4.28 से 5.54
चंचल सायं 5.54 से 7.29
लग्न मुहूर्त
वृश्चिक लग्न प्रातः 8.17 से 10.33
कुंभ लग्न दिन 2.25 से 3.59
वृषभ रात्रि 7.10 से 9.8दि. 24-10-2011
धन कमाने के लिए खास तांत्रिक प्रयोग प्रस्तुत है। इस प्रयोग को दीपावली के रात में किया जाता है। इस प्रयोग से किसी तरह की हानि नहीं होती। यह सभी साधारणजन के लिए असरकारी और आसान तांत्रिक प्रयोग है।
इस सरल तांत्रिक प्रयोग को पूर्ण पवित्रता से करने पर लाभ अवश्य मिलता है। लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धन की वर्षा होती है। रूका पैसा तो मिलता ही है आय के नए-नए साधन भी जुटने लगते हैं। सबसे पहले पूरी शुद्धता से नीचे दिए गए मंत्र की पहले 108 बार माला करें।
धन कमाने के सरल तंत्र-मंत्र
महालक्ष्मी मंत्र -
'ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम:'
सरल विधि :
* चांदी की एक छोटी-सी डिबिया लें। अगर चांदी की उपलब्ध नहीं हो तो किसी और शुद्ध धातु की डिबिया भी आप ले सकते हैं।
* इस डिबिया को आप ऊपर तक नागकेशर तथा शहद से भरकर बंद कर दें।
* दीपावली की रात्रि को इसका पूजन-अर्चन करके इसे अपने लॉकर या दुकान के गल्ले में रख दीजिए।
* रखने के बाद इसे खोलने की जरूरत नहीं है और ना ही और कुछ उपाय करने की।
* फिर अगली दीपावली तक इसे लॉकर या गल्ले में रखी रहने दें। दिनों दिन बढ़ती लक्ष्मी का चमत्कार आप स्वयं देखेंगे।
दिवाली लक्ष्मी पूजन विशेष मुहूर्त
धन की अधिष्ठात्री देवी महालक्ष्मी का पूजन प्रदोष काल (संध्या) में करना चाहिए। लक्ष्मी उपासना का यही मुख्य समय माना गया है। अमावस्या अंधकार की रात्रि है। माता लक्ष्मी को समस्त संसार व चराचर को आलौकिक करने वाली देवी माना गया है। अतः संध्या काल में दीप प्रज्ज्वलित कर लक्ष्मी पूजन करने का उत्तम समय है।
पूर्वाभिमुख होकर करें पूजन : दिवाली पर माता लक्ष्मी के साथ लोक परंपरा अनुसार गुजरी के पूजन का महत्व है। माता लक्ष्मी का पूजन पूर्वाभिमुख होकर करना चाहिए। पूजन के समय सपरिवार माता की आराधना करें। दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पूजन कभी भी नहीं करना चाहिए।
सोलह दीप प्रज्ज्वलित करें : लक्ष्मी पूजन के समय सोलह दीपक प्रज्ज्वलित करना चाहिए। माता लक्ष्मी से पूर्व दीप पूजन करें। पश्चात इन दीपों को घर के द्वार, रसोई, बाथरूम, पंडेरी (जहां जल पात्र रखे जाते हैं), छत, घर के देव स्थान तथा मंदिर में रखना चाहिए। इसके अतिरिक्त श्रद्घा व सामर्थ्य अनुसार दीपक लगाए जा सकते हैं।
पति के पूर्व जागती है पत्नी : दीपावली पर माता लक्ष्मी का पूजन धर्म व संस्कृति के साथ भारतीय परंपरा के महत्व को भी प्रतिपादित करता है। भारतीय परंपरा में पति से पूर्व पत्नी जागती है तथा घर की साफ-सफाई कर पति को जगाती है।
उसी अनुक्रम में दिवाली को देखा जा सकता है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन होता है अर्थात माता लक्ष्मी पहले जाग जाती है। दिवाली से ग्यारह दिन पश्चात देवउठनी एकादशी आती है। धर्म शास्त्र की मान्यता अनुसार उस दिन भगवान श्री विष्णु जागते हैं।
दीपावली पूजन विशेष मुहूर्त
प्रदोष समय- संध्या 5.50 से 7.02 बजे तक
प्रातः 6.32 से 9.22 बजे तक लाभ-अमृत
प्रातः 10.47 से 12.12 बजे तक शुभ
अपराह्न 3.02 से 5.05 बजे तक चंचल, लाभ
रात्रि 7.25 से 12.10 बजे तक शुभ, अमृत, चंचल
रात्रि 3.20 से 4 .55 बजे तक लाभ
स्थिर वृषभ लग्न
रात्रि 7.08 से 9.07 बजे तक
सिंह स्थिर लग्न
रात्रि 1.35 से 3.47 बजे तक।
खरीददारी के लिए शुभ है धनतेरस
पुष्य नक्षत्र के बाद अब अगली खरीददारी अब धनतेरस को होगी। पर्व प्रधान होने के कारण पूरा दिन खरीददारी के लिए मंगलकारी माना जाता है, इसलिए लोग खरीददारी के लिए पहले से ही तैयारी कर रहे हैं।
धनतेरस से पहले गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने के कारण लोगों ने जमकर खरीददारी की। माना जाता है कि पुष्य नक्षत्र में किसी भी सामान की खरीददारी फलदायी और शुभ होता है, इसके बावजूद कई लोग पुष्य नक्षत्र में खरीददारी से चूक गए। अब उनकी मंशा धनतेरस में खरीददारी करने की है।
पंडित मनोज शुक्ला के अनुसार अलग-अलग दिन में तिथि और नक्षत्र के योग के आधार पर खरीददारी के लिए शुभ होता है। किसी दिन की तिथि उत्तम होती है, तो किसी दिन नक्षत्रों का योग रहता है।
इस साल पुष्य नक्षत्र गुरुवार को पड़ने के कारण तिथि और नक्षत्र दोनों उत्तम रहा है। इस तिथि में सोना-चांदी, जमीन, मकान-दुकान, वाहन आदि की खरीददारी शुभ होता है। इसे लोग फलदायी मानते हैं।
पुष्य नक्षत्र के बाद धनतेरस को खरीददारी के उत्तम फल है। यह दिन पर्व प्रधान है। धनतेरस का पूरा दिन खरीददारी के लिए उत्तम है। इस दिन खरीददारी मंगलकारी होता है।
हालांकि कि कुछ लोग धनतेरस में भी निश्चित समय देखते हैं, लेकिन इसका कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि धनतेरस में पूरा दिन खरीददारी के लिए शुभ होता है।
धनतेरस
प्रचलित कथा के अनुसार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन समुद्र मंथन से आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। उन्होंने देवताओं को अमृतपान कराकर अमर कर दिया था। अतः वर्तमान संदर्भ में भी आयु और स्वस्थता की कामना से धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाता है। इस दिन वैदिक देवता यमराज का पूजन भी किया जाता है। कई श्रद्धालु इस दिन उपवास रहकर यमराज की कथा का श्रवण भी करते हैं। आज से ही तीन दिन तक चलने वाला गो-त्रिरात्र व्रत भी शुरू होता है।
धनतेरस के दिन क्या करें
इस दिन धन्वंतरिजी का पूजन करें।
नवीन झाडू एवं सूपड़ा खरीदकर उनका पूजन करें।
सायंकाल दीपक प्रज्वलित कर घर, दुकान आदि को श्रृंगारित करें।
मंदिर, गौशाला, नदी के घाट, कुओं, तालाब, बगीचों में भी दीपक लगाएँ।
यथाशक्ति ताँबे, पीतल, चाँदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन व आभूषण क्रय करते हैं।
हल जुती मिट्टी को दूध में भिगोकर उसमें सेमर की शाखा डालकर तीन बार अपने शरीर पर फेरें।
कार्तिक स्नान करके प्रदोष काल में घाट, गौशाला, बावड़ी, कुआँ, मंदिर आदि स्थानों पर तीन दिन तक दीपक जलाएँ।
धनतेरस पूजन में क्या करें
(अ) कुबेर पूजन
शुभ मुहूर्त में अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान में नई गादी बिछाएँ अथवा पुरानी गादी को ही साफ कर पुनः स्थापित करें।
पश्चात नवीन बसना बिछाएँ।
सायंकाल पश्चात तेरह दीपक प्रज्वलित कर तिजोरी में कुबेर का पूजन करते हैं।
कुबेर का ध्यान
निम्न ध्यान बोलकर भगवान कुबेर पर फूल चढ़ाएँ -
श्रेष्ठ विमान पर विराजमान, गरुड़मणि के समान आभावाले, दोनों हाथों में गदा एवं वर धारण करने वाले, सिर पर श्रेष्ठ मुकुट से अलंकृत तुंदिल शरीर वाले, भगवान शिव के प्रिय मित्र निधीश्वर कुबेर का मैं ध्यान करता हूँ।
इसके पश्चात निम्न मंत्र द्वारा चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य से पूजन करें -
'यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये
धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा ।'
इसके पश्चात कपूर से आरती उतारकर मंत्र पुष्पांजलि अर्पित करें। (ब) यम दीपदान
तेरस के सायंकाल किसी पात्र में तिल के तेल से युक्त दीपक प्रज्वलित करें।
पश्चात गंध, पुष्प, अक्षत से पूजन कर दक्षिण दिशा की ओर मुँह करके यम से निम्न प्रार्थना करें-
'मृत्युना दंडपाशाभ्याम् कालेन श्यामया सह।
त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रयतां मम।
अब उन दीपकों से यम की प्रसन्नतार्थ सार्वजनिक स्थलों को प्रकाशत करें।
इसी प्रकार एक अखंड दीपक घर के प्रमुख द्वार की देहरी पर किसी प्रकार का अन्न (साबूत गेहूँ या चावल आदि) बिछाकर उस पर रखें। (मान्यता है कि इस प्रकार दीपदान करने से यम देवता के पाश और नरक से मुक्ति मिलती है।)
यमराज पूजन
इस दिन यम के लिए आटे का दीपक बनाकर घर के मुख्य द्वार पर रखें।
रात को घर की स्त्रियाँ दीपक में तेल डालकर चार बत्तियाँ जलाएँ।
जल, रोली, चावल, गुड़, फूल, नैवेद्य आदि सहित दीपक जलाकर यम का पूजन करें।