देश की आशा हिंदी भाषा

फ़ॉलोअर

बुधवार, 19 अक्तूबर 2011

एयर होस्टेस : ऊंची उड़ान, बड़े सपने

 
एयर होस्टेस, यह पढ़ते ही आपके मन में प्लेन, उसमें जाते हुए लोग, उनका स्वागत करती हुईं सुंदर-स्मार्ट लड़कियों की तस्वीर उभर आई होगी। आसमानों की ऊंचाई को छूने के बारे में आपने भी कभी सोचा होगा। लेकिन अब वक्त सोचने का नहीं अपने सपनों को साकार करने का है। वर्तमान में एविएशन इंडस्ट्री सबसे तेज गत‍ि से विकास करने वाली इंडस्ट्री है, जो हर साल ज्यादा से ज्यादा करियर अवसर दे रही है।

इस प्रोफेशन को हमेशा से ही सम्मानीय नजरिये से देखा जाता रहा है, अब तो छोटे शहरों से भी लड़कियां इसका हिस्सा बनने आ रही हैं।

क्या करती हैं एयर होस्टेस- एयर होस्टेस का मुख्य काम यात्रियों का स्वागत व उनकी यात्रा को जितना हो सके उतना आसान और सुगम बनाना है। इसके अलावा भी उन्हें कई काम करने होते हैं, जिनमें यात्रियों को फ्लाइट के बारे में जानकारी देना, उन्हें फूड्स एवं ड्रिंक्स देना, बीमारों की नर्स की तरह सेवा करना शामिल हैं। साथ ही हर तरह की विषम परिस्थितियों को बहुत ही सरल अंदाज में लेना होता है।
एयर होस्टेस की ड्यूटी फ्लाइट्स शेड्यूल के आधार पर तय होती है। यह जरूरी नहीं है कि आपको जॉब से पहले ट्रे‍निंग लेना ही पड़े, लेकिन यह इसलिए दी जात‍ी है ताकि आप अपने हुनर को और निखार सकें। देश में कुछ संस्थान हैं, जो एयर होस्टेस की ट्रे‍निंग के साथ ही जॉब की ग्यारंटी भी दे रहे हैं। इनकी फीस लगभग 1 लाख रुपए है।

एअर होस्टेस के लिए योग्यता के पैमाने-
1. 12वी पास या स्नातक
2 18 से 25 आयु की अविवाहित महिलाएं
3 न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 2 इंच
4 स्पष्ट दृष्टि
5 पूरी तरह स्वस्थ
6 धाराप्रवाह अंग्रेज
7 पासपोर्ट


इनके अलावा कुछ योग्यताएं और हैं जो आपके सिलेक्शन को मजबूत करती हैं। जैसे-

1. एक या एक से अधिक विदेशी भाषाओं का ज्ञान।
2. टूरिज्म या होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा।
3. हॉस्पिटेलिटी में एक साल का ‍अनुभव।
4. सकारात्मक सोच।
5. तनाव व काम के भार को संभालने की क्षमता।
6. तैरने में सक्षम।
7‍. चिकित्सा संबंधी ज्ञान।
8. आकर्षक व्यक्तित्व।

कोई टिप्पणी नहीं: